फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर दी प्रस्तुति

Fri, 04 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारणकर उनकी लीलाओं पर प्रस्तुतियां दीं।
विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से वातावरण संगीत व भक्तिमय बना दिया। विद्यालय के कला विभाग की ओर से पेंटिंग गतिविधि करवाई गई। इसमें वरिष्ठ विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण से संबंधित सुंदर चित्र बनाए। कनिष्ठ विद्यार्थियों को कृष्ण जी से संबंधित चित्रों में रंग भरने को दिए गए जिन्हें बच्चों ने अपने रंगों से जीवंत बना दिया।
विज्ञापन

कई छात्रों और छात्राओं ने राधा, कृष्ण आदि के स्वरूप धारण कर भजनों पर अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। प्राचार्य सुरेश नरूला ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने जन्माष्टमी मनाने का महत्त्व बताया और भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व और चरित्र पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहार केवल उत्सव नहीं होते, अपितु ये हमारे लिए एक अवसर होते हैं कि हम इन महान व्यक्तित्वों के जीवन से सीख लें और अपने जीवन को भी सार्थक, सफल और सुफल बनाएं। कार्यक्रम हिंदी प्राध्यापिका आरती शर्मा के नेतृत्व में करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें