फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थाईलैंड के फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर

Fri, 04 Sep 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व को लेकर इस्कॉन मंदिर में तैयारियों करते मजदूर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर यमुनानगर-जगाधरी के मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई के साथ फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामग्री से मंदिरों को सजाने का काम चल रहा है। कारीगर बाल गोपाल की लीलाओं पर आधारित झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
रघुनाथपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रमुख दिव्य पुरुष दास ने बताया कि मंदिर की विशेष सजावट के लिए दिल्ली और थाईलैंड से फूल मंगवाए गए हैं। राधा-कृष्ण की मूर्तियों के लिए वृंदावन से हस्तनिर्मित शृंगार भी मंगवाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट पहले शीशे के बने हुए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब ढाई लाख रुपये की लागत से विशेष दरवाजा तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के दिन शाम से मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। भगवान श्रीकृष्ण का विशेष शृंगार करने के बाद आरती, भजन-कीर्तन और संकीर्तन होंगे। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय विशेष अभिषेक किया जाएगा। कई मंदिरों में 56 भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। पर्व को लेकर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में उत्पात करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

झांकियों में दिखेगी बाल गोपाल की लीला
रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर की आचार्य शारदा मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में विशेष सजावट की जा रही है। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकी तैयार की जा रही है। इसके साथ झूला और पालना लगाया जाएगा, जिसमें बाल गोपाल का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सजाया जाएगा।

जन्माष्टमी पर्व को लेकर इस्कॉन मंदिर में तैयारियों करते मजदूर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें