संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी वर्कशॉप। नाॅर्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन शाखा जगाधरी वर्कशॉप की टीम ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम के खिलाफ देशभर में आंदोलन करने को लेकर गेट मीटिंग की। इस दौरान पेंशन योजना के खिलाफ के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की तैयारी पर चर्चा की गई।
मीटिंग में डीएमयू पटियाला से संयुक्त सचिव डीएमडब्ल्यू रतन चंद, तरसेम, डीएमडब्ल्यू इंप्लाइज यूनियन कार्यकारिणी अध्यक्ष चंद्रभान और जोनल अध्यक्ष नर सिंह बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल व जोनल कार्यकारिणी अध्यक्ष ने की। रतन चंद ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम की खामियां कर्मचारियों को बताई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों से धोखा किया जा रहा।
एक अप्रैल से कर्मचारियों को ऑप्शन दिया जाएगा कि कर्मचारी को रिटायर होने के बाद नेशनल पेंशन स्कीम चुनना है या यूनिफाइड पेंशन स्कीम को, लेकिन नॉर्दर्न रेलवे इंप्लाइज यूनियन इन दोनों ही स्कीमों का विरोध कर रही है और अपनी हूबहू पुरानी पेंशन की मांग पर अड़ी है। जोनल अध्यक्ष नर सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिनों में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर नॉर्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। इस मौके पर शाखा सचिव अमर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह, भूपेंद्र कामरेड, राजेश मीणा, हरकेश मीणा, राहुल, ओम कुमार, हरि सिंह, गुरुदेव सिंह, डिंपल कुमार मौजूद रहे।