फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अलविदा जुमे पर मांगी अमन-चैन की दुआ

Sat, 21 Mar 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
म​स्जिद में नमाज अदा करते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। रमजान के आखिरी जुमा (अलविदा जुमे) पर छछरौली और प्रतापनगर क्षेत्र की जामा मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे और देश में अमन, शांति व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर एकता और सौहार्द की मिसाल पेश की।
सुबह से ही मस्जिदों में रौनक देखने को मिली। नमाज के दौरान पूरा माहौल इबादत में डूबा नजर आया। इमामों ने अपने खुत्बों में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर रहें और समाज में शांति बनाए रखें।
विज्ञापन

अलविदा जुमे के इस अवसर पर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दी। अन्य धर्मों के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं, जिससे भाईचारे का माहौल और मजबूत हुआ। वहीं ईद-उल-फितर के स्वागत को लेकर बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है। कपड़ों, जूतों, टोपी, इत्र, सेवइयां और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

बच्चे नए कपड़े और खिलौने खरीदने में उत्साहित नजर आए, जबकि महिलाएं घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की खरीददारी में व्यस्त दिखीं। बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें