फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
पीपली रैली में किसानों, मजदूरों व आढ़तियों पर लाठीचार्ज किये जाने का लगातार दूसरे दिन भी विरोध जारी रहा। शनिवार को हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की ओर से बुबका चौक पर मामले को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के कार्यकर्ता अमन शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर अमन शर्मा ने कहा कि पीपली में किसानों पर लाठीजार्च कराकर मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों व मजदूरों की आवाज को दबाने की कोशिश की है। भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी सरकार है। जो किसानों और मजदूरों का दमन करने में लगी हुई है। सरकार द्वारा लाए गए 3 अध्यादेशों से किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस भी सरकार ने किसानों व मजदूरों पर लाठीजार्च किया तो उसे जनता ने सत्ता से बाहर करने का काम किया। अब भाजपा सरकार उसी राह पर चल रही है। जो काले कानून लाकर किसानों व मजदूरों को तबाह करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें