फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामनवमी मनाने के लिए 19 से प्रभातफेरियां

Wed, 18 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री राम नवमी के अवसर पर जिले में भक्ति और उत्सव का माहौल 19 फरवरी से शुरू हो जाएगा। श्री गीता भवन ट्रस्ट हनुमान गेट के सेवा भावियों और ट्रस्ट के सुभाष सेठी के प्रयास से नगरभर के धार्मिक, सामाजिक संस्थानों और स्कूलों के सहयोग से प्रभात फेरियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

पालकी यात्रा ब्रह्म बेला में सुबह चार बजे श्री खेड़ा मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ आरंभ होगी। यात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरते हुए श्री राधा-कृष्ण पंचमुखी हनुमान मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, जेस्को कॉलोनी से होकर श्री गीता मंदिर में विश्राम लेगी। यह प्रक्रिया 26 मार्च तक विभिन्न मंदिरों से नियमित रूप से जारी रहेगी। बच्चों को हिंदू संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से 23 से 25 मार्च तक रात आठ बजे श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा।
कथा का पाठ वृंदावन के स्वामी वरुण दास के माध्यम से किया जाएगा, जो भक्तों को भाव विभोर करेगा। अंतिम दिन 26 मार्च को पूरे नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पालकी संचालक सुभाष सेठी, केवल कृष्ण सैनी, हरीश चंद्र, श्याम मेहता, अशोक नारंग, पवन बिट्टू, अजय गंभीर ने सभी से इसमें सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें