यमुनानगर। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति यमुनानगर-जगाधरी की ओर से जय सिटी में प्रभातफेरी निकाली गई। इसकी शुरुआत जय सिटी निवासी विपिन गर्ग के निवास से हुई। प्रभातफेरी का निवासियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश से स्वागत किया। इस दौरान ठाकुर जी को भोग लगाया गया।
प्रभात फेरी का समापन जय सिटी मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता के निवास स्थान पर हुआ। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों ने संकीर्तन किया। बाद में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। जय सिटी के प्रधान एडवोकेट मांगेराम में बताया कि इस बार प्रभातफेरी का कार्यक्रम दो दिन का रखा गया है। मौके पर श्रीकृष्ण सेवा समिति के प्रधान जितेंद्र गुप्ता, भारत भूषण बंसल, आशु गुप्ता, संजय भारद्वाज, दीपक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।