फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हादसा: कबाड़ी की दुकान के बाहर गैस वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका, एक युवक की मौत व एक गंभीर

Wed, 24 Dec 2025 07:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालेवाला देवधर स्टोन क्रशर जोन के समीप स्थित मार्केट में एक कबाड़ी की दुकान के सामने खुले में पड़े लोहे के कबाड़ के बीच पंकज और मोंटी गैस वेल्डिंग का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में स्टोन क्रशर जोन से सटी बालेवाला देवधर मार्केट में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ी की दुकान के बाहर गैस वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में वेल्डिंग कर रहे कुटीपुर निवासी पंकज की उपचार के दौरान मौत हो गई और मोंटी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पीजीआई रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालेवाला देवधर स्टोन क्रशर जोन के समीप स्थित मार्केट में एक कबाड़ी की दुकान के सामने खुले में पड़े लोहे के कबाड़ के बीच पंकज और मोंटी गैस वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान कबाड़ में पड़ा कोई विस्फोटक पदार्थ गैस वेल्डिंग की चिंगारी के संपर्क में आ गया, जिससे अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर जमीन में गहरा गड्ढा बन गया और आसपास के मकानों का प्लास्टर तक उतरकर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनते ही बल्लेवाला देवधर गांव सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह देर शाम अपने घर पर बैठे थे, तभी अचानक स्टोन क्रशर जोन की मार्केट की तरफ से तेज धमाके की आवाज आई। उन्होंने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि घरों की दीवारों से प्लास्टर झड़ गया। ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें