फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साहिबजादों के बलिदान को याद कर मनाया वीर बाल दिवस

Wed, 24 Dec 2025 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण इकाई की ओर से बालकुंज में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत की याद में सामूहिक तौर पर अरदास की गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने चार साहिबजादों की शहादत के बारे में बताया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय व्यासपुर के प्रो. डॉ. रमेश धारीवाल ने बच्चों को चार साहिबजादों की शहादत का इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों को कई तरह के लालच दिए व अपना धर्म त्याग कर इस्लाम धर्म स्वीकार करने को कहा। छोटे साहिबजादों ने मना कर दिया, दोनों छोटे साहिबजादे क्रूर अत्याचारों के आगे नहीं झुके तो उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है, जो देश के बच्चों और युवाओं को अपने देश के प्रति समर्पण और हर तरह के अन्याय के प्रतिरोध में खड़े होने को प्रेरित करेगा। इस दौरान सदस्य सुशील गुलाटी, पूनम अग्रवाल, अधिवक्ता मोनिका रानी, डॉ. शालिनी, बालकुंज प्रभारी नीलम, संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी, मुकेश कंसल, गौरव शर्मा, मोना चौहान, बलविंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें