फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मरम्मत के कारण दो दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Wed, 22 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और नए फीडर लाइन बिछाने के कार्य के चलते 22 और 23 अप्रैल को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसई मनिंद्र सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य और नए फीडर खींचने के कारण दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित फीडरों की बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को 66 केवी सब-स्टेशन गोविंदपुरी से संचालित 11 केवी संजय विहार फीडर, 66 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-16 से जुड़े 11 केवी प्रोफेसर कॉलोनी व गोविंदपुरी फीडर, 66 केवी सब-स्टेशन रादौर से जुड़े 11 केवी नाचरौन व बापोली फीडर तथा 66 केवी सब-स्टेशन मुस्तफाबाद से संचालित 11 केवी टेही ए और टेही बी फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 23 अप्रैल को भी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक गोविंदपुरी सब-स्टेशन से जुड़े संजय विहार फीडर, सेक्टर-16 से जुड़े लाल द्वारा व मॉडल कॉलोनी फीडर, रादौर के नाचरौन व बापोली फीडर तथा मुस्तफाबाद के टेही ए व टेही बी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान गोविंदपुरा गांव, गाबा अस्पताल के सामने का क्षेत्र, इंद्रलोक स्ट्रीट, ऑड कॉलोनी, बदनपुरी, घेसपुर, धोलरा, बापा, बापोली, कान्हड़ी कलां, गंदापुरा, झंझेड़ा, भंभौल गांवों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें