फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोल्ट्री फार्म संचालक को पिस्टल दिखा लूटा बैग

Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया रोड पर विक्टोरिया ढाबा के पास दो बदमाशों ने देसी पिस्टल दिखाकर पोल्ट्री फार्म संचालक बूड़िया निवासी नीरज कुमार से बैग लूट लिया। बैग में दस हजार, मोबाइल व अन्य सामान था। बूड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बूड़िया निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बूड़िया में ही बीरबल गेट के पास पोल्ट्री फार्म है। वह अंडों की सप्लाई का कार्य करता है। शुक्रवार रात को वह बूड़िया चौक जगाधरी अंडे की सप्लाई करने आया था। अंडों की सप्लाई करने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। बूड़िया रोड पर विक्टोरिया ढाबा के पास पीछे से बाइक पर बदमाश आए।
विज्ञापन

बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चलती बाइक पर बदमाशों ने पहले उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने रुकने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे देशी पिस्टल दिखाकर रोक लिया। उसे पिस्टल दिखाकर बदमाशों से उसका बैग लूट लिया। बैग में दस हजार रुपये व एक मोबाइल था। यह रुपये उसे अंडे सप्लाई देने से मिले थे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें