फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर और फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी

Sun, 01 Oct 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने लवाना स्थित घर व नवाब कॉलोनी स्थित हाइड्रोलिक्स फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लवाना निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी किसी काम से सरस्वती नगर गई थी। इस दौरान मकान बंद था। दोपहर को जब उसकी पत्नी लौटी तो अलमारी खुली पड़ी थी। अंदर से सोने की अंगूठी, पायल व 14 हजार रुपये चोरी किए गए थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांधीनगर निवासी रविंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी नवाब कॉलोनी में दिव्या हाइड्रोलिक्स के नाम से फैक्टरी है। इसमें वह हाइड्रोलिक का काम करते हैं। रात को वह फैक्टरी बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब पहुंचे तो उनकी फैक्टरी से बिजली व लोहे का सामान गायब था। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें