फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोर्टल ठप, मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें

Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली अनाज मंडी में जायजा लेते अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, डीसी व अन्य अ​धिकारी। डीआईपीआरओ - फोटो : Archive
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में वीरवार को भी पोर्टल ठप रहने से खरीद व्यवस्था प्रभावित रही। गेटपास नहीं बनने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और मंडियों में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे हो गए कि मंडियों में खेतों से आने वाली गेहूं रखने के लिए जगह भी कम पड़ने लगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रणाली के ठप होने के चलते कई स्थानों पर कर्मचारियों को मजबूरन हाथ से गेटपास काटने पड़े, जिससे प्रक्रिया और धीमी हो गई। मंडियों में अभी तक 1,44,191 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 1,16,356 एमटी की खरीद हो चुकी है। वहीं उठान केवल 32,914 एमटी का ही हुआ है, जो कि करीब 29 प्रतिशत ही है। वहीं व्यासपुर मंडी में गेटपास नहीं कटने पर कर्मचारियों को किसानों से खरी खोटी सुननी पड़ी।
सुबह से ही किसान मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंच गए थे लेकिन पोर्टल न चलने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। गेटपास न बनने से खरीद कार्य बाधित रहा और किसानों में रोष भी देखने को मिला। इसी बीच अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा ने अनाज मंडी छछरौली, व्यासपुर और प्रतापनगर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ उपायुक्त प्रीति भी मौजूद रहीं। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की बढ़ती आवक को देखते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। उन्होंने पोर्टल संबंधी सत्यापन कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि गेटपास बनाने में दिक्कत न आए। इस दौरान एसडीएम रोहित कुमार, एसडीएम जसपाल सिंह गिल, डीएफएससी नितिश सिंगला, चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, विपिन सिंगला, रामजतन डमोली, नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार और कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीसी ने मंडियों का किया निरीक्षण
वहीं, डीसी प्रीति ने छछरौली अनाज मंडी का दौरा कर खरीद और उठान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और गेहूं की नमी की जांच भी स्वयं मशीन से की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद और उठान कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति न बने। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि उठान कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी फसल का भुगतान समय पर किया जाएगा और किसी को भी अनाज बेचने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

छछरौली अनाज मंडी में जायजा लेते अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, डीसी व अन्य अधिकारी। डीआईपीआरओ- फोटो : Archive

छछरौली अनाज मंडी में जायजा लेते अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, डीसी व अन्य अधिकारी। डीआईपीआरओ- फोटो : Archive

छछरौली अनाज मंडी में जायजा लेते अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, डीसी व अन्य अधिकारी। डीआईपीआरओ- फोटो : Archive

छछरौली अनाज मंडी में जायजा लेते अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, डीसी व अन्य अधिकारी। डीआईपीआरओ- फोटो : Archive

छछरौली अनाज मंडी में जायजा लेते अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, डीसी व अन्य अधिकारी। डीआईपीआरओ- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें