फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंडालों में गूंजता रहा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष

Sat, 30 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सेक्टर 15 के ​शिव मंदिर में विराजमान गणपति बप्पा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गणपति के तीसरे दिन भी पंडालों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। शहर के तमाम पंडालों में सुबह से देर शाम तक माथा टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सबसे ज्यादा भीड़ सुबह व शाम की आरती के समय देखने को मिली। आरती में शामिल होकर भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं को लेकर भगवान से प्रार्थना की।
भक्तों ने पंडालों व मंदिरों में पहुंचकर विघ्नहर्ता के सम्मुख शीश झुकाया और पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। जिले में गणपति पूजन महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मना जा रहा है। इस दौरान शहर सहित कस्बों व गांवों में लगे पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ी हो रही। शहर में करीब 150 स्थानों पर गणपति महोत्सव का सार्वजनिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के बावजूद शहर के तमाम पंडालों पर भक्तों का तांता लगा रहा। लोग शाम को एक से दूसरे पंडाल पहुंचकर महोत्सव में भागीदारी निभा रहे हैं। पंडालों में पहुंचकर भक्तों विभिन्न कार्य करके व अन्य माध्यमों से भगवान गणेश की सेवा कर रहे हैं। दूसरे दिन पंडाल में शाम को संकीर्तन हुआ। महिलाओं ने भजनों से भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। पंडालों में प्रतिमा की स्थापना के साथ तमाम क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से गूंज उठे। शाम को आरती के समय पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी रही।

सेक्टर 15 के शिव मंदिर में विराजमान गणपति बप्पा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें