फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ से हाथापाई कर पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी अंबाला रोड पर नाइट कर्फ्यू में नाका लगाकर जांच कर रहे थाना सदर जगाधर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के साथ एक कार चालक ने हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इससे पहले आरोपी चालक ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तार कर केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात को उन्होंने रात्रि कर्फ्यू को लेकर सदर थाना जगाधरी के सामने नाकाबंदी की हुई थी। उसके साथ एएसआई कंवल सिंह, मुख्य सिपाही हरिराम व एसपीओ ओमप्रकाश भी नाके पर तैनात थे। तभी जगाधरी की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। जिसको रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने गाड़ी को जगाधरी से अंबाला की तरफ भगा लिया। इशारे के बावजूद गाड़ी को नहीं रोका और बैरीकेड को तोड़ने का प्रयास किया। स्टाफ ने उसका पीछा किया। अंसल टाउन के पास पुलिस ने उसके आगे जिप्सी अड़ाकर रोक लिया। चालक ने ना तो मास्क पहन रखा था। जब उससे रात्रि कर्फ्यू में बाहर निकलने का कारण पूछा गया तो वह कोई कारण नहीं बता पाया, उल्टा पुलिस के साथ बहस करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने नशा किया हुआ था। गाड़ी से उतर कर चालक ने उसके व अन्य स्टाफ के साथ हाथापाई की। चालक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। स्टाफ की मदद से पुलिस कर्मचारी को छुड़वाया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गोविंदपुरी निवासी दिनेश त्यागी के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस की वर्दी फाड़ने व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब तक 40 मुकदमे दर्ज, 70 गिरफ्तार
अब तक रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 40 मुकदमे दर्ज कर 70 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। थाना फर्कपुर पुलिस ने जोड़ियों नाका से आरोपी हरभजन सिंह व परमजीत सिंह को रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

नियमों का पालन न करने वालों होगी कार्रवाई : एसपी
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है। आम जनता से अपील है कि रात्रि के समय बिना वजह सड़कों पर न घूमें। नियमों का पालन करे, सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें