फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में नहाने वालों पर पुलिस रखेगी नजर

Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी का मौसम शुरु होते ही युवाओं में नहर में नहाने का क्रेज बढ़ जाता है। इसलिए नहरों में नहाने के दौरान हादसे रोकने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। नहरों में नहाने वालों के लिए पुलिस विभाग ने चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। अगर इसके बाद भी कोई नहर में नहाने उतरेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध नहर के आसपास के गांव के लोगों की सहायता भी ली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया किपंचायतों से आग्रह किया जा रहा है कि गांव में मुनियादी करवाएं कि नहर में नहाना वर्जित है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से एक मुहिम के तहत आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि नहरों में डूबने से कईं घरों के चिराग बुझ चुके हैं। किसी का घर बर्बाद न हो इसलिए पुलिस यह जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह भी देखने में आता है कि नहर के किनारे बैठकर लोग शराब का सेवन भी करते हैं। उसके बाद नहर में नहाते हैं। नशा होने के कारण अक्सर नहर में डूबने से मौत हो जाती है। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो उसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। थाना केयूके पुलिस ने गर्मी का मौसम शुरू होते ही नहरों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें