फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उमरी गांव के पोल्ट्री फार्म पर ट्रक में खाद भरते समय बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुभाष (38) निवासी बोहली के रूप में हुई। सुभाष दिहाड़ी-मजदूरी करता था।
विज्ञापन

जीतू निवासी बिहोली ने बताया कि वह अपने भाई सुभाष व अन्य मजदूरों के साथ उमरी गांव में पोल्ट्री फार्म पर खड़े ट्रक में खाद भर रहे थे। उसका भाई ट्रक पर चढ़ कर नीचे खड़े मजदूरों से खाद के टोकरे पकड़ कर ट्रक में डाल रहा था। कुछ देर बाद ट्रक ऊपर तक खाद से भर गया। इसी दौरान खाद डालते हुए उसके भाई का सिर ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से छू गया। करंट लगते ही उसका भाई ट्रक में ही बेहोश होकर गिर गया।। वे तुरंत उसे कार में डालकर मथाना के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें