फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घर से बरामद किया 16 किलो गोवंश का मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) छछरौली। जाटांवाला गांव में पुलिस ने एक घर में छापामारी कर एक क्विंटल 16 किलोग्राम मांस बरामद किया है। मकान मालिक पुलिस देखकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गोकसी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जाटांवाला गांव में इनाम के घर गाय का वध किया जा रहा है। इस पर उन्होंने टीम बनाकर इनाम के घर छापा मारा। इस दौरान घर से एक क्विंटल 16 किलो मांस बरामद किया है। पशु चिकित्सक से चैक करवाया गया जिसने बताया कि यह मांस गाय का है। घर से बरामद मांस पुलिस ने कब्जे में लेकर जाटांवाला निवासी गालिब, इनाम, तालिब, शौकत, कुर्बान, इसरान व रज्जाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम बनाई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें