फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमला, एएसआई की अंगुलियां कटी

Sat, 11 Jan 2014 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर कार्रवाई के लिए जोगिंद्र नगर पहुंची पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें चार पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। हमलावराें ने पुलिस की पीसीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


तलवार से किए हमले में एएसआई विनोद कुमार के हाथ की अंगुलियां भी कट गईं। घायल एएसआई की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुुंचाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे महिला रज्जोदेवी ने गांधी नगर चौकी में पहुंचकर शिकायत दी कि वह किराए के मकान में रहती है। कुछ लोगों ने उसके घर का सामान बाहर फेंककर उसे घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन


एएसआई विनोद कुमार दो अन्य मुलाजिमों के साथ पीसीआर में महिला के मकान पर पहुंचे। रज्जोदेवी के मकान पर भीतर से कुंडी लगी होने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर कमरे से चार युवक, चार लड़कियां और चार महिलाएं बाहर निकलीं।

उनके हाथों में लाठियां थीं। उन्होंने कमर से निकलते ही पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और पीसीआर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक युवक ने विनोद कुमार के हाथ पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसकी अंगुलियां कट गईं।

एक अन्य युवक ने बैट से विनोद कुमार की पीठ पर वार किया। हमले में पीसीआर चालक और दोनों मुलाजिम को भी चोटें आई हैं। घायल पुलिस वालों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी काला समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें