संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ रतनगढ़ गांव में आमजन को नशे से बचने के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगा रही है। जिसमें आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करके जागरूक किया जा रहा है। शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है।
नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इन दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को गहरी प्रभावित करते हैं।