फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश से फंडिंग होने का शक बैंक डिटेल खंगाल रही पुलिस

Mon, 30 Dec 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर में हुई गैंगवार की जांच कर रही पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने रविवार को कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जिनमें कई तथ्य स्पष्ट हुए हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि शूटरों को देने के लिए पैसों का इंतजाम भी विदेश से ही हुआ था। एक आरोपी के खाते में पैसे की ट्रांजेक्शन हुई थी। पुलिस अब आरोपियों के खातों की भी पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ, यमुनानगर और अन्य जिलों की पुलिस खेड़ी लक्खा सिंह गांव में बीते वीरवार को हुई गैंगवार की वारदात के मामले की जांच में लगी है। पुलिस ने वारदात के पहले ही दिन शूटरों का सहयोग करने वाले दो आरोपियों अरबाज और सचिन हांडा को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों क कुंडली खंगालनी शुरू की।
दोनों विदेश में बैठे सन्नी सलेमपुर के संपर्क में थे। उसके कहने पर भी कार का इंतजाम किया गया था। यही नहीं जांच में पता चला है कि आरोपियों के खातों में विदेश से पैसों का लेन-देन भी हुआ था। बताया ये भी जा रहा है हर माह आरोपियों के खाते में पैसे विदेश से डाले जाते थे। माना जा रहा है कि यह पैसा शूटरों को देने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्धों की बैंक डिटेल को भी खंगालना शुरू कर दिया है। उधर, पुलिस ने रविवार को कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें