फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस को मिला शूटरों का सुराग, संदिग्ध धरे

Fri, 03 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गैंगवार में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस को कुछ सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों तक पहुंच गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

बीते 26 दिसंबर को रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाहर हुई गैंगवार में तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को पुलिस ने हर्ष बाली को गिरफ्तार किया था। जिसे पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में जानकारी मिली थी कि सन्नी सलेमपुर गैंग से जुड़े हर्ष ने बदमाशों को लाडवा में रखा था। वारदात के बाद एक बदमाश को लाडवा और एक बदमाश को करनाल बॉर्डर पर छोड़ा था। पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर तस्दीक भी किया था। इसके बाद पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी पंजाब और हरिद्वार में हैं। पुलिस टीमों ने हरिद्वार और पंजाब में भी दबिश दी थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस के हाथ कुछ सफलता मिली है। पुलिस के हाथ शूटरों तक पहुंच गए हैं। सूत्रों का दावा है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस पूरी घटना कर खुलासा करेगी। एसपी राजीव देसवाल का कहना है कि कुछ तथ्यों पर जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें