फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर यमुनानगर लाई पुलिस

Sun, 15 Mar 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के मॉडल टाउन स्थित दुकान के ताले तोड़कर कपड़े व महंगे जूते चुराने के मामले में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर चोरी का सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

स्पेशल सेल टीम के इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि जिला सहारनपुर के गांव हैदरपुर निवासी कादिर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी मॉडल टाउन में कपड़ों व जूतों की दुकान है। दिनांक 22 फरवरी को वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह जब उसने देखा तो उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ था और उसकी दुकान में रखें कपड़े व महंगे जूते को कोई चोरी करके ले गया है।
इस शिकायत पर संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया।तफ्तीश के दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी साहिल उर्फ सोनू बैटरी कोटड़ा खास व अमर विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी श्रीकांत गुप्ता एक मुकदमे में जिला जेल जगाधरी मे बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें