फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन तस्करी में पुलिस ने एक को पकड़ा

विज्ञापन
नशीले पदार्थों को लेकर तलाशी अभियान चलाते पुलिस कर्मचारी।प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जिला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर नशा तस्कर को काबू किया। इसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

रादौर के एसएचओ संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि डेहा बस्ती और खेडा मोहल्ले में नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों के घर पर छापेमारी की। कई मकानों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी युवक को काबू किया। युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान मोहल्ला खेडा रादौर निवासी कर्णपाल उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें