फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी 14 को देंगे बड़ी सौगात : जिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीनबंधु छोटूराम थर्मल प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास 14 अप्रैल को नेशनल हाईवे के नजदीक गांव कैल से करेंगे। कुरुक्षेत्र लोक सभा के सांसद नवीन जिंदल ने बुधवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दीनबंधु छोटू राम पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास कर प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस यूनिट की क्षमता 800 मेगावाट होगी, जिसे बनाने में 7 हजार 272 रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यूनिट वर्ष 2028 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उनके स्वागत के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों की जनता कार्यक्रम में पहुंचेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें