फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तंबाकू के खिलाफ जागरूक करने का लिया संकल्प

Tue, 27 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान के अंतर्गत जेएन कपूर डीएवी डेंटल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आईके पंडित, स्टाफ, स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थियों ने तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
विशेषज्ञों ने तंबाकू के सेवन से होने वाले विभिन्न रोगों कैंसर, हृदय रोग, सांस आदि रोगों पर भी प्रकाश डाला। तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान के अंतर्गत दंत जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1000 विद्यार्थियों की जांच की गई। शिविर की अगुवाई डॉ. अनमोल खजुरिया व डॉ. सुमित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 20 विद्यार्थियों लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. निफिया पंडित एवं डॉ. नीरज गुगनानी ने किया। पोस्टरों में बीडीएस के स्नातक एवं इंटर्न छात्रों ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से तंबाकू विरोधी संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें