फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहर्सल में बच्चों की सुरक्षा पर दें ध्यान

Thu, 23 Jan 2014 04:52 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय तेजली खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह मेें हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव जयवीर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए तेजली खेल परिसर में उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस को और अधिक भव्य बनाने के लिए प्रयास किए जाएं तथा समारोह की विशेष आकर्षण झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष तौर पर तैयार किया जाए।

उपायुक्त ने नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेजली खेल परिसर के मैदान की सफाई और परिसर व इसके आसपास के चारों ओर पूर्ण रूप से सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के दौरान बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कर्मी और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सचिव, आरटीए को बच्चों को रिहर्सल स्थल पर लाने तथा वापिस ले जाने के लिए बसों की उचित व्यवस्था करने, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को अस्थायी शौचालयों तथा स्वच्छ पेयजल का प्रबंध करने, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट का प्रबंध करने और अन्य अधिकारियों के अलावा खेल अधिकारी को स्टेडियम को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए रंग-रोगन करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं तथा बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


































विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें