फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों ने कराटे में दांव पेंच से जीत 27 पदक

Thu, 08 Aug 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, सात रजत व नौ कांस्य पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता यमुनानगर कराटे एसोसिएशन की ओर से पांच और छह अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल में करवाई गई थी। इस 12वीं जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें 10 और 11 आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान 10 वर्ष आयु वर्ग में अविका, जिया शर्मा, लव्या, कुंज शर्मा, समर चौधरी, भावेश राठी और आदिल अली ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
वहीं, तनुष्का, वंशिका, जैसमीन, आरवी, अविश महला एवं ध्रुव ने रजत पदक जीता जबकि दिव्यांशी, शिवन्या, मयन, गुरनक्ष कौर, पर्व नरवाल, अयांश शर्मा, गुरनूर, हृदयांशु और परनीत ने कांस्य पदक जीते। वहीं, 11 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में अंशु, झलक, ऋतिक अंटवाल और प्रथम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तमन्ना ने रजत पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अध्यापिका नेहा वर्मा के प्रशिक्षण और नेतृत्व में यह कामयाबी प्राप्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें