फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 25 Sep 2025 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि व आयोजक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं छछरौली के राजीव गांधी खेल परिसर में करवाई गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार की खेल नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हॉकी और दौड़ के मुकाबलों में प्रतिभा दिखाई।
कोच रमनजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दो मिनट का मोन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मुख्यातिथि ने हॉकी के मैच की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। हॉकी का मैच छछरौली स्पोर्ट्स क्लब और खारवन स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया और मैच बराबरी पर रहा। वहीं, दौड़ में 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में पहला स्थान देविका, दूसरा स्थान गुनाधिका ने पाया और तीसरे स्थान पर माही रही। इसी तरह लड़कों में पहला स्थान आदित्य, दूसरा स्थान जयंत, तीसरा स्थान मनदीप ने प्राप्त किया। वहीं, 16 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में पहले स्थान आर्यन, दूसरा स्थान हिमांशु, तीसरा स्थान अभिषेक ने पाया। लड़कियों में पहला स्थान नफीस, दूसरा स्थान तानिया, तीसरा स्थान पूनम ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कंवरपाल ने कहा कि अपने कार्यकाल में खेल परिसर में करीब 50 लाख के विकास कार्यों में से कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं और कुछ कार्यों पर काम चल रहा है। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने छछरौली स्पोर्ट्स क्लब प्रधान संजीव सैनी नंबरदार और कोच रमनजीत सिंह को खेल परिसर के लिए किए गए कार्यों के लिए बधाई दी। इस मौके पर संजीव सैनी, कपिल मनीष गर्ग, कल्याण सिंह, गौरव गोयल, संजीव सैनी, उप प्रधान सोनू राजल, नरेश सिंह, सुधीर राणा, राजेश कुमार, कोच रमनजीत सिंह, कोच गुनदीप सिंह, कोच लवदीप सिंह, कोच शिवम राणा, कोच गगनदीप कौर, कोच सुखविंद्र सिंह, कोच अमित कुमार, मदन मोहनलाल और राजेंद्र बहल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें