फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी के लिए मांगे आवेदन

Thu, 25 Sep 2025 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में करवाई जाएगी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी राज्यों की विधिक सेवा प्राधिकरणों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस राष्ट्रीय फोटोग्राफी व कला प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति विषय न्याय सबके लिए से संबंधित फोटोग्राफ, पेंटिंग, स्कैच व वीडियो इत्यादि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर की ई-मेल आईडी आठ अक्तूबर तक भेज सकता है।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने अपील की है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय फोटोग्राफी व कला प्रदर्शनी में हिस्सेदारी लें। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य कानूनी सहायता के महत्व को राष्ट्र में प्रसारित करना तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की इस संदर्भ में भूमिका को लोगों तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में कोई भी व्यक्ति निर्धारित चार वर्गों में से किसी भी विषय पर फोटोग्राफ, पेंटिंग, स्कैच व विडियो (अधिकतम अवधि 1 मिनट) भेज सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें