फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला स्तरीय खेलों में हिस्सा लेंगे गुरुकुल के खिलाड़ी

Fri, 01 Aug 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गुरुकुल खरकाली के खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के ही 26 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह जानकारी गुरुकुल चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा ने दी।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल खरकाली के खिलाड़ियों ने 14 व 17 आयु वर्ग में खेली गई फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता, बैडमिंटन में गोल्ड, ताइक्वांडो में 3 गोल्ड, वेट लिफ्टिंग में एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं, 14 आयु वर्ग में 80 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में एक गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीते।
विज्ञापन

ट्रिपल जंप में 1 गोल्ड व 1 सिल्वर, 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। 17 आयु वर्ग में आयोजित शॉटपुट प्रतियोगिता में गोल्ड, 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड, 100 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल, 800 मीटर दौड प्रतियोगिता में सिल्वर, 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एक गोल्ड, रिले रेस में गोल्ड, 400 मीटर हर्डल रेस में एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में एक सिल्वर, 19 आयु वर्ग में आयोजित 110 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर, हर्डल प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर, रैली रेस में गोल्ड, ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा, रणधीर सिंह, प्रिंसिपल आशा चौधरी, अमित पंजेटा वाइस प्रिंसिपल, सतबीर सिंह, कोच सचिन आर्य, अनुज, सचिन कुहाड़, गौरव, उदय, सोनू, विनोद शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें