फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री कप में खिलाड़ी नहीं जीत सके कोई पदक

Fri, 13 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता मुख्यमंत्री कप का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए। इसमें कुल छह खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। खिलाड़ी किसी भी खेल में जिले को पदक नहीं दिलवा सके।
मुख्यमंत्री कप में कुल छह खेलों की प्रतियोगिताएं नौ से 11 फरवरी तक पलवल और गुरुग्राम में करवाई गई थीं। इसके लिए छह फरवरी को खेल विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर में 156 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में टीम इंवेंट के छह खेल शामिल थे।
विज्ञापन

इसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल व हैंडबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। इसके लिए जिलास्तर पर टीम का गठन किया गया था। सभी टीमों के लिए जिले के 156 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसमें महिला व पुरुष फुटबाल टीम में 18-18 व कबड्डी, वालीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, बास्केटबाॅल टीमों में 12-12 खिलाड़ी चयनित किए थे। परंतु किसी भी टीम की ओर से जिले के लिए पदक नहीं आया।
विज्ञापन

इससे खेल प्रेमियों में निराशा है। यही नहीं जिले की कोई भी टीम क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। शुरुआती मैचों के बाद ही टीमें बाहर हो गई। वहीं, विभाग का कहना है कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन नहीं रहा। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि परीक्षा होने के कारण इस बार ट्रॉयल में अधिकांश खिलाड़ी शामिल नहीं हुए। ओपन श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया गया था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से इसके बारे में जानकारी ली जाएगी और कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें