फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोंटी और बीड़ धनतोहड़ी में रिजर्व वायर की योजना

Mon, 08 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जानकारी देते धूमन सिंह किरमच। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती सियोसर जंगल की तर्ज पर अब सोंटी जंगल तथा बीड़ धनतोहड़ी जंगल में भी रिजर्व वायर बनाने की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य वन भूमि को आपस में जोड़ना, वर्षा जल का संरक्षण करना तथा वाइल्ड लाइफ को सुरक्षित व बेहतर आवास उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरस्वती सियोसर में पहले ही 70 एकड़ क्षेत्र में रिजर्व वायर निर्माण कार्य की शुरुआत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से न केवल प्राकृतिक जल स्रोतों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारी बरसात के समय आने वाली बाढ़ से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास किसानों के लिए वरदान साबित होगा। वर्तमान में सरस्वती नदी में 400 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है, जिससे इलाके के किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें