फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचने के लिए पिस्टल की फोटो सोशल मीडिया पर डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सोशल मीडिया पर बेचने के लिए देसी पिस्टल व कट्टे की चार फोटो डालकर मैसेज वायरल किया हुआ है। वायरल हो रहे इस मैसेज पर जब पुलिस की नजर पड़ी तो वह हरकत में आई। इसके बाद शहर जगाधरी पुलिस ने हेड कांस्टेबल अखिलेश की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बुड़िया चौकी के हेड कांस्टेबल अखिलेश ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह बुड़िया चौक पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल पर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा एक मैसेज देखा। मैसेज में लिखा था कि देसी कट्टा, पिस्टल लेने के लिए संपर्क करें। इसके साथ ही हथियार बेचने वाले का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही देसी कट्टे व पिस्टल की चार अलग-अलग फोटो भी अपलोड की गई थी। एक फोटो में भरी हुई मैगजीन भी दिखाई दे रही है। सभी फोटो पर अंग्रेजी में कॉल मी लिखा हुआ था। जबकि इस तरह के पोस्ट डालना गैर कानूनी है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चौकी प्रभारी व एसएचओ को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें