फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थर्मल प्लांट की राख उठाई, मांगी रंगदारी

Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कुछ युवकों ने थर्मल प्लांट की राख (पोंड ऐश) उठाई। वजन कराने के बाद जब ठेकेदार के कर्मचारियों ने पैसे मांगे तो उन्होंने ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी दी। फर्म के पार्टनर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मैसर्ज दुर्गा कंसट्रक्शन कंपनी के पार्टनर नरेंद्र राणा ने बुधवार को यमुनानगर सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म ने पोंड ऐश उठाने का सरकार से ठेका ले रखा है। लापरा गांव निवासी दो युवकों ने ट्रेक्टर-ट्राली से पोंडऐश उठाई और वजन कराया। वजन कराने के बाद जब कर्मचारियों ने पैसे की मांग की तो वे उन्हें धमकी देने लगे। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारियों को ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही चोरी होगी। यहां पर काम करना है तो रंगदारी भी देनी होगी। पुलिस ने शिकायत के बाद दो युवकों उस्मान और अनिश निवासी गांव लापरा थाना यमुनानगर सदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें