फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर रणजीत गार्डन निवासी भूपिंद्र सिंह से सात लाख रुपये लेकर हड़पने की आरोपी पंजाब के फिरोजपुर निवासी वैशाली उर्फ रेनू को गांधी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वैशाली समेत तीन लोगों पर पुलिस ने सात दिसंबर 2023 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपियों ने रुपये लेकर भूपिंद्र को फर्जी वीजा थमाया था। पुलिस ने आरोपी वैशाली को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रणजीत गार्डन निवासी भूपिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मामा की बेटी पंजाब के फिरोजपुर के गौर मोहल्ला निवासी वैशाली उर्फ रेनू व उसके पति राजीव का उनके घर पर आना जाना था। उन्होंने उनसे विदेश जाने के बारे में बात की तो वैशाली ने बताया कि उनका जानकार फिरोजपुर के बराना गांव निवासी रविंद्र लोगों को विदेश भिजवाने का काम करता है। जिस पर उसने उनसे ऑस्ट्रेलिया जाने के बारे में बात की। 15 जुलाई को वैशाली, उसका पति राजीव और रविंद्र उनके घर पर आए। यहां पर आरोपियों ने उनसे पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लिए और विदेश भेजने का खर्च 11 लाख रुपये बताया। पहले सात लाख रुपये और वीजा मिलने के बाद चार लाख रुपये देने तय हुए। अलग-अलग समय पर उन्होंने आरोपियों को सात लाख रुपये दे दिए। इस तरह से काफी दिन बीत गए। जब भी आरोपियों से वीजा के बारे में बात करते तो कुछ न कुछ बहाना बना देते। सितंबर माह में आरोपियों ने उनके पास से वीजा भेजा। जब उसकी जांच कराई तो पता लगा कि यह फर्जी है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में सात दिसंबर 2023 को तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष आरोपी वैशाली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें