संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पीजीआई चंडीगढ़ से स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की टीम अगले सप्ताह जिले में आएगी। यह टीम शहरी क्षेत्र में नगर निगम यमुनानगर व नगरपालिका साढौरा के पांच वार्डों के अलावा नौ गांवों में जाकर सर्वे करेगी। सर्वे के दौरान टीम गैर संक्रामक रोगों (एनसीडी) के रिस्क फैक्टर का पता लगाएगी।
इस दौरान लोगों से उनके स्वास्थ्य से जुड़े सवाल जवाब किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे। गैर संक्रामक रोगों के प्रमुख कारण क्या हैं। साथ ही लोग और किन बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं और लोग किन बीमारियों से ज्यादा ग्रस्त हैं इसकी जांच सर्वे के दौरान की जाएगी। पीजीआई चंडीगढ़ से स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की टीम 15 मार्च को जिले में आ सकती है। टीम के साथ जिन वार्डों व गांवों में टीम जाएगी उनमें नगर निगम यमुनानगर का वार्ड दो, छह, 20 व 22 और नगरपालिका साढौरा का वार्ड नंबर एक शामिल है।
साथ ही गांव गुंदियानी, भूत माजरा, पौंटी, पैंसल, जामपुर, घिलौर, करेहड़ा, कंड्रौली और बलाचौर में भी सर्वे होगा। नोडल ऑफिसर डॉ. कपिल कांबोज ने बताया कि पीजीआई की टीम करीब 15 दिनों तक जिले में रहेगी। कितने लोग धूम्रपान कर रहे हैं, उन्हें शुगर, बुखार, ब्लड शुगर, तनाव या अन्य कौन-कौन सी बीमारी है।