यमुनानगर। उत्तर प्रदेश की सीमा में यमुना नदी के पार स्थित जिले के गांव घोड़ों पीपली में चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कारिंदे से मारपीट कर उससे रुपये और मोबाइल छीन लिया। उन्होंने ईंट मार कर कार्यालय का दरवाजा भी तोड़ दिया। थाना बूड़िया पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना चिलकाना के गांव मुकारमपुर (लालवाला) यशबीर सिंह ने पुलिस चौकी घोड़ों पीपली में दी शिकायत में बताया कि वह गांव घोड़ों पीपली स्थित अमृत फिलिंग स्टेशन (हिंदुस्तान पेट्रोल पंप) पर बतौर सेल्समैन काम करता है। आठ अप्रैल की रात उसकी पेट्रोल पंप पर नाइट ड्यूटी थी। वह रात करीब 10.30 बजे वह पेट्रोल पंप पर बने कार्यालय का दरवाजा बंद करके सो गया था। रात करीब डेढ़ बजे चार युवक पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने ईंट मार कर कांच के दरवाजे को तोड़ दिया और उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 2350 रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य कागजात थे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।