फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजे मां के जयकारे

Tue, 01 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीया व तृतीया स्वरूप की पूजा की गई। द्वितीया व तृतीया तिथि एक ही दिन होने के चलते दो देवियों की पूजा की गई। इस दौरान भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी व मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की। वहीं, तीसरे दिन चतुर्थ तिथि पर मां के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान है। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिर पहुंच मां की प्रतिमा के सम्मुख शीश झुका और मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान नगरी जय माता दी के घोष से गूंज गई।
वहीं, लोगों ने घरों में भी मां की आराधना की। शहर सहित जिले के सभी मंदिरों में देर शाम तक भीड़ देखने को मिली। नवरात्र को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। जिसके चलते सभी मंदिरों में हर दम भीड़ दिखाई दे रही है। जबकि प्राचीन व पौराणिक मंदिरों में दर्शनों की हजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र के चलते मंदिरों में भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। तड़के ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं। जगाधरी के देवी भवन मंदिर और रेलवे स्टेशन स्थित श्रीमूर्तिदेवी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। इन मंदिरों में रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। नवरात्र उत्सव का समापन रामनवमी के दिन होगा। वहीं, अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन व भोज के साथ व्रत पूर्ण करेंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में प्रात: व संध्या कालीन विशेष स्तुति व आरती की मंदिरों में आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को चौथे नवरात्र पर मां के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्माण्डा की आराधना का विधान है।
विज्ञापन

मां कुष्मांडा की पूजन विधि
पंडित रमन वत्स ने बताया कि नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। मां की पूजान के लिए सबसे पहले स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें, यह रंग मां को प्रिय है। इसके बाद कलश की पूजा करें। मां कुष्मांडा की प्रतिमा स्थापित कर उनका ध्यान करें। उन्होंने बताया कि मां को फल, फूल, मिठाई अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें