व्यासपुर। स्थानीय लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाएं और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को इन शिविरों में लाया जा सकता है। जो समस्याएं तत्काल हल हो सकती हैं, उनका तुरंत निवारण कर दिया जाता है और बाकी शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
इस अवसर बीडीपीओ आस्था गर्ग, नायब तहसीलदार व्यासपुर दलजीत सिंह, नायब तहसीलदार साढौरा कुलदीप सिंह, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण बाला, पशुपालन एवं डेयरी विभाग से डॉ. सौरभ आर्य, क्रीड़ा विभाग से विनोद कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।