फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के दिखाए मार्ग पर चलें लोग : नेपाल राणा

Tue, 03 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 मुख्यातिथि नेपाल राणा को सम्मानित करते सभा के सदस्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास सभा की ओर से सोमवार को शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता नेपाल राणा ने कहा सभी को संत रविदास के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
सभा के प्रधान मदन लाल, पार्षद ऋषिपाल नंबरदार के नेतृत्व में आयोजित की शोभा यात्रा का शुभारंभ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर नगर से किया गया। शोभा यात्रा शहर के मेन बाजार, गीता बाजार, कॉलेज रोड से होते हुए वापस आंबेडकर नगर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा का बैंड बाजो से जगह जगह स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में गुरु रविदास जी महाराज, गुरु नानकदेव जी, भगवान वाल्मीकि जी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, मीराबाई, संत कबीर दास जी की मूर्तियां सजाई गई थी। नेपाल राणा ने कहा कि गुरु रविदास जी एक महान संत थे। जिन्होंने दुनिया को जीने की एक नई राह दिखाई थी। उन्होंने मानवता को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। तभी हम मानवता की सच्ची सेवा कर सकते है। इस अवसर पर प्रधान मदनलाल, एमसी ऋषिपाल नंबरदार, विपिन, सत्यजीत, हरनेक, हरविंद्र, राजकुमार, राजपाल, लालचंद, धर्मबीर, अशोक कुमार, कंवरपाल फौजी, सुदेश राधेश्याम, राजपाल फौजी, अनुज, दीपक, अजय, बलदेव सिंह, इंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें