फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रकाशपर्व पर निकाली प्रभातफेरी

Tue, 03 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव में झांकी के दौरान रास्ते में पुष्पवर्षा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। गांव चुहड़पुर कलां में संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें सुबह से देर शाम तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान प्रभाती फेरी, भंडारा और झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रकाशोत्सव की शुरुआत सुबह प्रभाती फेरी से हुई। प्रभाती फेरी में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सहित सभी लोग शामिल हुए। फेरी में लोग गुरु रविदास के भव्य चित्रों के साथ जयघोष करते हुए पूरे गांव में घूमे। विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों और दीपों से सजी झांकी ने कार्यक्रम में रौनक बढ़ा दी। इसके बाद भंडारा करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें