फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जनता चाहती बदलाव : अभय चौटाला

Sun, 17 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संबोधित करते इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। इनेलो की ओर से रविवार को सफल पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इसमें इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला उपस्थित रहे। अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जनता का भाजपा सरकार से भरोसा उठ चुका है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को चलता कर इनेलो को सत्ता सौंपने का पूरी तरह से मन बना लिया है। पूरे देश में इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका कार्यकर्ता आज भी चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा है। प्रदेश में दस साल कांग्रेस का राज रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस राज से दुखी होकर जनता ने बदलाव कर भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन 11 साल के शासनकाल के बाद भाजपा राज से आज हर वर्ग दुखी व परेशान है। भाजपा राज में प्रदेश कर्ज के बोझ तले दब चुका है। रोजगार न मिलने से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दिवाला पिट चुका है।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते अपहरण, हत्याएं, बलात्कार, रंगदारी मांगने की घटनाएं आम हो रही हैं। प्रदेश में इनेलो सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को रोहतक की रैली में ताकत दिखानी होगी।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने रादौर हलके की जनता को 25 सितंबर को होने वाले ताऊ देवी लाल जयंती समारोह में पहुंचने का न्योता दिया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इनेलो के हलका प्रधान सर्वप्रिय जठलाना, सुभाष खुर्दबन, मांगेराम गुंदयानी, खिला राम नरवाल, सुरजीत सिंह भूरा, मंगतराम सैणी, सुरेश बापा, इसरो कांबोज, अर्जुन सुढैल, माम चंद लाठर आदि मौजूद रहे।

संबोधित करते इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें