फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे लोग

Fri, 17 Apr 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुलाबनगर चौक पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का वीरवार रात समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक कमल नयन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन केवल एक महान योद्धा या राजा तक सीमित नहीं है, बल्कि वह धर्म, नीति, करुणा और प्रेम का अद्वितीय संगम है। उनके प्रत्येक कार्य में जनकल्याण की भावना निहित है, जो मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। महाराज की सरल भाषा और प्रभावशाली वाणी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे मनोयोग से भगवान की लीलाओं का श्रवण किया। कई श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए। आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनके विभिन्न स्वरूपों का जीवंत चित्रण किया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें