फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 210 विद्यार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग

Fri, 17 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विद्यार्थियों को जानकारी देते विधायक। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को टीबी स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया। शिविर में 210 विद्यार्थियों का मौके पर एक्स-रे किया गया और बलगम के नमूने जांच के लिए भेज गए। कार्यक्रम प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान के नेतृत्व में करवाया गया। विधायक ने विद्यार्थियों को टीबी कार्यक्रम और आयुष्मान आरोग्य शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. चारु कालड़ा ने टीबी के लक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी के संभावित मामलों की समय पर पहचान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें