फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

Tue, 15 Jul 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। प्रतापनगर खंड के अंतर्गत आने वाले गांव लाक्कड़मय प्रतापपुर में ग्रामीण कई वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के समय में पीने के पानी की समस्या के लिए ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ग्रामीण गांव में लगे सरकारी ट्यूबवेल या हैंडपंप के पानी का ही इस्तेमाल करते हैं।
कई जगहों पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंचा पाया है। जिसके चलते गांव के सरपंच और अन्य मौजूद व्यक्ति स्थानीय नेताओं और अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूसरे गांव में स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा डाली गई पीने के पानी की सप्लाई पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लाक्कड़मय प्रतापपुर में स्थित कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां आज तक भी पीने के पानी की सप्लाई नहीं की गई। घरों में लगाए गए हैंडपंपों में शोरायुक्त पानी आता है।ष गांव का सरकारी हैंड पंप भी कई दिनों से प्रशासन से उनके मोहल्ले में पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार सरकार और प्रशासन को उनके गांव में पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग रखी और इसके लिए वह कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी से भी मिल चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग टाल मटोल का रवैया अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पाइप लाइन का एस्टीमेट भेजा : एसडीओ

इस बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लाक्कड़मय प्रतापपुर में नई पाइप लाइन डालने के लिए एस्टीमेट भेजा हुआ है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें