फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना नदी में पहुंचा 28,859 क्यूसेक पानी

Sun, 06 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ों पर बारिश से यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल रही है। यमुना में शनिवार को अधिकतम 28,859 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। ऐसे में सिंचाई विभाग की ओर से यमुना के जलस्तर पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
बारिश के बावजूद यमुना में ज्यादा पानी नहीं आया है। एहतियात के तौर पर विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हथिनीकुंड बैराज रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को यमुना में शाम छह बजे 24,411 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना में 10,391 क्यूसेक पश्चिमी नहर, 12,010 क्यूसेक व यूपी को 2010 क्यूसेक पानी दिया गया। पहाड़ों में बारिश होने से बैराज के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक लाख क्यूसेक पानी आने पर सभी गेट खोले जाएंगे। जरूरत के अनुसार गेट खोल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज कार्यालय के अनुसार शनिवार को सुबह छह बजे 24,949 क्यूसेक, सात बजे 23,765 क्यूसेक, आठ बजे 26,840 क्यूसेक, नौ बजे 23,720 क्यूसेक, दस बजे 28,859 क्यूसेक, सुबह 11 बजे 23,926 क्यूसेक, 12 बजे 23,312 क्यूसेक, एक बजे 32,021 क्यूसेक, दोपहर दो बजे 21,793 क्यूसेक, तीन बजे 19,857 क्यूसेक, चार बजे 20,100 क्यूसेक, शाम पांच बजे 25,381 क्यूसेक पानी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें