फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रकाें से रुपये चुराने वाले पकड़े, बाइक पर करते थे रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फर्कपुर चौकी पुलिस ने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो सड़क पर खड़े ट्रकाें में चोरी करते थे। कभी ट्रक से रुपये चोरी करते तो कभी अंदर सो रहे ड्राइवरों की जेब से रुपये व मोबाइल चोरी करके फरार हो जाते थे। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी। लगातार हो रही चोरियों की वजह से ट्रक ड्राइवरों में भी भय का माहौल था।
विज्ञापन

फर्कपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने आदर्श नगर कैंप के 35 वर्षीय विशाल उर्फ चिकना कैंप व हरि नगर के मोनू उर्फ मुंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय बाइक पर रेकी करते थे। इस बात का ध्यान रखते थे कि कौन सा ट्रक सुनसान एरिया में खड़ा है और ड्राइवर सो रहा है। बस मौका मिलते ही पेंचकस से उसकी खिड़की तोड़ कर ड्राइवर की शर्ट या पैंट से रुपये निकाल लेते थे। उनकी गिरफ्तारी से उनके एरिया की दो वारदात सुलझी हैं। एक वारदात में ड्राइवर जरनैल सिंह पंजाब से लकड़ी लेकर आया था। दूसरी वारदात में ड्राइवर अमरोहा यूपी से लकड़ी लेकर आया था। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। उनका कहना है कि जांच अभी जारी है। इन लोगों के निशाने पर जोड़ियां एरिया था, क्योंकि उस एरिया में ज्यादा ट्रक आते थे। यदि कोई वारदात अनसुलझी हुई मिली तो इन्हें फिर से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें