फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर रही चुनाव से किनारा : मदन मोहन

Mon, 17 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से निजी पैलेस में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मदन मोहन ने कहा कि लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव हुए। अब निकाय के चुनाव संपन्न हुए हैं। जनता का चुनावों से किनारा करने लगी है, जिससे पोलिंग हर बार कम होती जा रही है। वहीं नेपाल राणा ने कहा कि देश में इस समय एक राष्ट्र एक चुनाव की सख्त आवश्यकता है। देश में बार-बार कहीं न कहीं हर वर्ष चुनाव होने से आचार संहिता लगने पर विकास कार्यों में बाधा आती है। वहीं बार-बार चुनाव होने से भारी धन की बर्बादी होती है। सरकार का हर वोटर पर 114 रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नाहरपुर आदेश राणा ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदेश राणा, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल कांबोज, अर्जुन पंडित, अशोक बंसल, पूर्व सरपंच गोपाल कांबोज, वाइस चेयरमैन अग्निवीर, चेयरमैन ओमबीर पाल, विशाल पांसरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें