फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इसी माह जीवन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं पेंशनर

Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कांबोज धर्मशाला में बैठक के दौरा उप​स्थित पेंशनर। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। हरियाणा पेंशनर वेलफेयर सोसायटी की रविवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में मासिक बैठक प्रधान ओमप्रकाश बड़शामी के नेतृत्व में हुई। संरक्षक राजपाल ने अपील की कि सभी पेंशनरों को नवंबर 2026 में अपना जीवन प्रमाणपत्र देना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर सरकारी आदेशानुसार अपनी आयु वर्ग के अनुसार अपनी अपनी खजाना या उप खजाना, पेंशन बुक की मूल प्रति, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जमा करवा दें। 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनर दो से छह नवंबर तक, 71 से 80 वर्ष के पेंशनर 10 से 13 नवंबर तक, 65 से 71 वर्ष के पेंशनर 16 से 20 नवंबर तक व 58 से 65 वर्ष के पेंशनर 23 से 30 नवंबर तक अपने प्रमाणपत्र जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि 65, 70, 75 पर 5, 10 व 15 प्रतिशत का लाभ दिया जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये किया जाए। कोर्ट निर्णय सभी पर लागू किया जाए। कैशलेस का पोर्टल चालू किया जाए, जिससे सभी पेंशनर्स के कार्ड बन सके। इस दौरान बलजीत रोहिला, रामचंद्र सैनी, राजपाल, रामेश्वर, राजकुमार, अमृतलाल, कुड़ाराम, चानन दास, योगेश दत्त, कुलदीप शर्मा, बीर सिंह, मोलू राम, बलवंत सिंह, अमरलाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें